Friday, November 6, 2026
Home Jobs छत्तीसगढ़ की पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ की पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए की जाएगी

Advertisement

रायपुर। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 38 प्रकार के पदों के लिए 5 नवंबर 2026 को विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती विज्ञापन और आवेदन की सुविधा पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है।

JE के 167 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पद

भर्ती में सबसे अधिक पद कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के कुल 167 पद हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।

Advertisement

वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद हैं।

तीनों बिजली कंपनियों में होगी नियुक्ति

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए की जाएगी।

तकनीकी पदों में सहायक अभियंता के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी और सिविल ब्रांच के पद शामिल हैं। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, फायर ऑफिसर, सुरक्षा अधिकारी, शिफ्ट केमिस्ट और प्रोग्रामर के पद भी विज्ञापित किए गए हैं।

अन्य पदों में सब फायर ऑफिसर, सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा उप निरीक्षक, प्लांट अटेंडेंट, फायर अटेंडेंट, लेखा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, स्टेनोग्राफर, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, ड्रेसर और ईसीजी तकनीशियन शामिल हैं।

26 नवंबर तक आवेदन, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विशेष शर्त

विज्ञापन के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता की शर्तें अलग-अलग निर्धारित हैं।

तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम देना होगा। अंतिम चयन की मेरिट, अभ्यर्थी की प्राथमिकता और कंपनीवार रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर कंपनी आवंटित की जाएगी।

आवेदन शुल्क भी 26 नवंबर की रात 11:55 बजे तक नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा UPI के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

पावर कंपनी ने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cspc.co.in

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान