Monday, November 9, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट SBI का अमेरिका में विस्तार: टेक्सास के फ्रिस्को में खोली नई शाखा

SBI का अमेरिका में विस्तार: टेक्सास के फ्रिस्को में खोली नई शाखा

नई शाखा से उत्तरी टेक्सास में रहने वाले भारतीय समुदाय, कारोबारियों और कंपनियों को बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए टेक्सास के फ्रिस्को शहर में नई बैंक शाखा शुरू की है। इस शाखा के खुलने के साथ ही SBI की पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी सहायक कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कैलिफोर्निया) ने कैलिफोर्निया राज्य से बाहर पहली बार अपनी फिजिकल ब्रांच का विस्तार किया है।

नई शाखा का उद्घाटन SBI समूह के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने किया। इस अवसर पर ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल भी उपस्थित रहे।

अमेरिका में आठ बैंकिंग केंद्र हुए

फ्रिस्को शाखा के शुरू होने के बाद अमेरिका में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कैलिफोर्निया) के बैंकिंग केंद्रों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। यह विस्तार SBI की अमेरिकी बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति का अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

उत्तरी टेक्सास के भारतीयों और कारोबारियों को लाभ

नई शाखा से उत्तरी टेक्सास में रहने वाले भारतीय समुदाय, कारोबारियों और कंपनियों को बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्राहकों को वित्तीय लेन-देन और कारोबारी जरूरतों के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान