कोरबा। IndustrialPunch : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी NTPC के कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में राख के परिवहन से जुड़ा करीब ₹98.48 करोड़ का बड़ा टेंडर सामने आया है। यह टेंडर धनरास ऐश डाइक में जमा पोंड ऐश को निकालकर आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए जारी किया गया है। इसमें निचले इलाकों (Low Lying Areas) और खदानों की भराई के लिए राख के परिवहन का काम शामिल है।
टेंडर विवरण के अनुसार, धनरास ऐश डाइक से पोंड ऐश निकालकर 250 से 300 किलोमीटर तक की दूरी के भीतर स्थित लो-लाइंग एरिया और माइन क्वारियों में भराई के लिए पहुंचाई जानी है।
इस तरह परियोजना का दायरा केवल ऐश डाइक से राख हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके परिवहन और उपयोग से भी जुड़ा है। इस कार्य में राख की हैंडलिंग, लोडिंग और निर्धारित गंतव्य तक परिवहन की जिम्मेदारी ठेकेदार को निभानी होगी।
2 नवंबर 2026 को जारी कॉरिजेंडम के बाद बोली जमा करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 और तकनीकी बोली खोलने की तारीख 10 नवंबर 2026 बताई गई है।
NTPC कोरबा ने स्टेज-2 और स्टेज-3 साइलो से फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए भी अलग निविदा जारी की थी। इस टेंडर का अनुमानित मूल्य ₹26.60 करोड़ था। इसमें 50 से 100 किलोमीटर की दूरी के भीतर लो-लाइंग एरिया में राख पहुंचाने का काम शामिल था।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here









