बालको कर्मचारियों में बोनस के तौर पर 15.15 करोड़ रुपए का होगा वितरण

वेदांता समूह के भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) कर्मचारियों में सालाना बोनस के रूप में 15 करोड़ 14 लाख 96 हजार 800 रुपए का वितरण होगा।

कोरबा। वेदांता समूह के भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के कर्मचारियों में सालाना बोनस के रूप में 15 करोड़ 14 लाख 96 हजार 800 रुपए का वितरण होगा।

इसे भी पढ़ें : दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिल सकती है …

इस साल प्रति कर्मचारी एक लाख 8 हजार 212 रुपए बोनस प्रदान करने प्रबंधन एवं प्रतिनिध यूनियन के बीच सहमति बनी है। बालको के 1400 नियमित कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। बताया गया है कि बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में 13 अक्टूबर तक पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़ें : ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले के भंडार की स्थिति पर विद्युत मंत्रालय का वक्तव्य

इस साल 2020 के मुकाबले 15 फीसदी अधिक बोनस कर्मचारियों को मिल रहा है। बीते वर्ष 87 हजार 616 रुपए का भुगतान हुआ था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing