Tuesday, August 25, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री कर रहे जनता से सीधी बात,...

छत्तीसगढ़ : खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक

जनता करती है सवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देते हैं जवाब

CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai)इन दिनों चुनावी सभाओं और बैठकों में व्यस्त हैं, पर इसके बीच वो समय निकालकर जनता से सीधे बात भी कर रहे हैं। लगभग हर दिन वो मोबाइल से खुद फोन लगाते हैं और सामने वाले को अपना परिचय देकर हाल-चाल पूछते हैं। खासकर महिला समूहों से बात करते समय वो महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने का फीडबैक जरूर लेते हैं। जिनके पास फोन जाता है, वो इतने सरल-सहज मुख्यमंत्री की बात सुनकर खुद भी सहज हो जाता है और अपने मन में भरे सवाल भी पूछता है। मुख्यमंत्री उनके हर सवाल का जवाब देते हैं। समाज के अंतिम छोर से अपनी सरकार के कामकाज के फीड बैक लेने का यह तरीका चर्चा का केंद्र है।

मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री से एक महिला प्रधानमंत्री आवास पर सवाल कर रही है, तो दूसरी महिला स्वास्थ्य विभाग के वैकेंसी के बारे में पूछ रही है, जिसका मुख्यमंत्री मुस्कुरा कर आचार संहिता के बाद सभी काम होने का भरोसा दिलाते हैं। यहां वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते भी दिख रहे हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट