Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर एनसीएल माडा इको पार्क में विद्युतीकरण के लिए देगी 25.13 लाख

एनसीएल माडा इको पार्क में विद्युतीकरण के लिए देगी 25.13 लाख

एनसीएल सीएसआर के तहत दिए गए इस फ़ंड से माडा ईकोपार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध खेल व मनोरंजन गतिविधियों अन्य सुविधाओं को और भी प्रभावी व बेहतर किया जा सकेगा जिससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Advertisement

सिंगरौली, 16 जनवरी। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माडा इको पार्क के विद्युतीकरण के लिए जिला प्रशासन के साथ रुपये 25.13 लाख के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक अमलोरी सतीश झा ने तथा जिला प्रशासन की ओर से मधु वी राज आईएफएस, डीएफओ सिंगरौली ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एनसीएल सीएसआर के तहत दिए गए इस फ़ंड से माडा ईकोपार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध खेल व मनोरंजन गतिविधियों अन्य सुविधाओं को और भी प्रभावी व बेहतर किया जा सकेगा जिससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

यही नहीं, सीएसआर के तहत पार्क में आगंतुकों की सुविधा के लिए इसी वित्त वर्ष में 02 यूनिट पोर्टेबल शौचालय और 03 यूनिट ई-रिक्शा भी प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

ग़ौरतलब है कि हाल ही में एनसीएल ने सिंगरौली परिक्षेत्र में इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एनसीएल इस परिक्षेत्र में तीन इको पार्क का विकास करने के साथ ही पर्यटकों को सिंगरौली इको पर्यटन सर्किट व इस परिक्षेत्र की सांस्कृतिक व जनजातीय विविधता के बारे में जागरूक भी कर रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: