Advertisement

नई दिल्ली, 13 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी नेता डटे हुए हैं। कई वरिष्ठ नेता भी बाहर मौजूद हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक मार्च निकाला। मध्य दिल्ली इलाके में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारा काम है विरोध करना अगर वे 144 जारी करके हमें रोकना चाहते हैं तो रोक ले।ये राजनीतिक नहीं है ये लोग सब को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। ये कांग्रेस को झुकाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस लड़ते रहेगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement