Advertisement

नई दिल्ली, 02 अगस्त। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली में आज तिरंगा उत्सव का आयोजन कर रहा है। स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की 146वीं जयंती के अवसर पर इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरपूर संध्या आयोजित की जाएगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तिरंगा उत्सव में हिस्सा लेंगे। स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने देश के राष्ट्रीय झंडे को तैयार किया था। गांधी जी के अनुरोध पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय झंडे की परिकल्पना की थी।

तिरंगा उत्सव के इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पिंगली वेंकैया के बहुमूल्य योगदान के लिए उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। इस अवसर पर उनके परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हर घर तिरंगा गीत और वीडियो भी जारी किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement