Advertisement

केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने आज भारत की पहली खारा जल लालटेन का अनावरण किया, जिसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए एल ई डी लैम्पों में बिजली के लिए समुद्री जल का इस्तेमाल किया जाता है।

श्री सिंह ने तटीय अनुसंधान पोत डागर अनविशिका पर जाकर गहरे समुद्र में अनुसंधान के मिशन के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। चेन्नई स्थित इस अनुसंधान से संबंधित पोत का इस्तेमाल और निगरानी राष्ट्रीय सागरीय प्रौद्योगिकी संस्थान करता है।

खारा जल लालटेन से भारत के सात हजार पांच सौ किलोमीटर फैले तटवर्तीय क्षेत्रों में रह रहे मछुआरों को बहुत लाभ पहुंचेगा और उनका जीवनयापन सरल हो जाएगा।

खारा जल से प्राप्त बिजली से चलने वाले एल ई डी लैम्प से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्जवला योजना को बल मिलेगा।

Advertisement

डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने डागर अनविशिका पोत पर तिरंगा फहरा कर उसे हर घर तिरंगा से हर जहाज तिरंगा अभियान से जोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement