Advertisement

नई दिल्ली, 16 अगस्त। कोयला कामगारां के वेतन समझौते के लिए गठित जेबीसीसीआई की 6वीं बैठक सितम्बर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है बैठक 2 या 3 तारीख को कोलकाता में होगी।

इसे भी पढ़ें : कोयला सचिव जैन ने कहा- CMPF फंड को देंगे मजबूती, कोल ब्लॉक की नीलामी में पूरी पारदर्शिता

दो अगस्त को यूनियन नेताओं की कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ बैठक हुई थी। इसमें कोयला मंत्री ने कोल सचिव से जेबीसीसीआई बैठक को प्राथमिकता देने कहा था। बैठक का अंतराल घटाने और अवधि बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन 6वीं बैठक को गंभीरता दिखाएगा।

इसे भी पढ़ें : WCL : यूनियन की सदस्यता सत्यापन, पहले दिन HMS आगे

Advertisement

यहां बताना होगा कि जेबीसीसीआई की अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में मिनिमम गारंटी बेनिफिट (एमजीबी) को लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी है। जेबीसीसीआई की पहली बैठक 17 जुलाई, 2021 को हुई थी। द्वितीय बैठक 15 नवम्बर और तृतीय, चौथी बैठक क्रमशः 16 फरवरी एवं 22 अप्रेल, 2022 को हुई थी। 5वीं बैठक एक जुलाई को हैदराबाद में आयोजित की गई थी।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement