Advertisement

नई दिल्ली, 26 अगस्त। देश के सबसे बड़े और RSS से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राष्ट्रीय महामंत्री (कार्यकारी) का दायित्व रविन्द्र हिमते (Ravindra Honge) को सौंपा गया है।

श्री हिमते बीएमएस के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं प्राइवेट ट्रांसपोर्ट के प्रभारी के पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर में आज से शुरू हुई बीएमएस की 151वीं केंद्रीय कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक के दौरान रविन्द्र हिमते को राष्ट्रीय महामंत्री का प्रभार सौंपा गया। श्री हिमते ने बैठक को भी संबोधित किया।

यहां बताना होगा कि बिनय कुमार सिन्हा ने 11 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री के पद से इस्तिफा दे दिया था। श्री सिन्हा ने स्वास्थ्यगत कारणों से पद छोड़ना बताया था।

Advertisement
Advertisement