Advertisement

कोरबा, 01 अक्टूबर। वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) में कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस पर निर्णय ले लिया गया है।

बताया गया है इस साल बालको कर्मचारियों को एक लाख 24 हजार 200 रुपए बोनस के तौर पर मिलेंगे। बालको प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के बीच इस पर सहमति बनी है।

बोनस की राशि में बीते वर्ष के मुकाबले 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 2021 में एक लाख 8 हजार रुपए बोनस जारी किया गया था। बताया गया है कि बोनस का भुगतान 3 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement