Advertisement

बिलासपुर, 02 नवम्बर। बुधवार को एनटीपीसी सीपत में हुए एक हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया है कि ऐश डाइक में गाय के गोबर मल्चिंग मशीन का परीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान मल्चिंग मशीन स्टोरेज टैंक जोरदार ब्लॉस्ट के साथ फट गया और मौके पर काम कर रहे कनिष्ठ तकनीशियन नरेन्द्र मिश्रा इसकी चपेट में आ गए। सिर पर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद नाराज कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि मल्चिंग मशीन स्टोरेज टैंक में ब्लॉस्ट होने के दौरान नरेन्द्र मिश्रा ही मौजूद थे। प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए जा रहे हैं। एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement
Advertisement