Thursday, August 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर CEA का बड़ा Power Plan! Coal Plants को 40% Technical Minimum Load...

CEA का बड़ा Power Plan! Coal Plants को 40% Technical Minimum Load पर चलाने की तैयारी

CEA ने coal-based power plants को flexible बनाने की दिशा में 40% technical minimum load और ramp rate compliance पर फोकस बढ़ाया है।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : देश में Renewable Energy की बढ़ती हिस्सेदारी के बीच Central Electricity Authority (CEA) ने coal-based power plants को अधिक flexible तरीके से संचालित करने की दिशा में कदम तेज किए हैं। CEA ने coal-based power plants के लिए Ramp Rate Compliance Framework और Scheduling Methodology पर stakeholders से comments भी आमंत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें: BCCL के Director HR पद पर Rajarshi Dhar की सिफारिश, PESB ने किया चयन

40% Technical Minimum Load क्यों महत्वपूर्ण?

Coal-based thermal power plants परंपरागत रूप से base-load generation के लिए इस्तेमाल होते रहे हैं। लेकिन Solar और Wind Power की generation समय और मौसम के अनुसार बदलती रहती है। ऐसे में thermal plants को जरूरत के अनुसार generation बढ़ाने और घटाने की क्षमता विकसित करनी होगी।

Advertisement

CEA के flexibilisation roadmap में thermal power plants को भविष्य में लगभग 40% minimum technical load पर संचालन के लिए तैयार करने की दिशा बताई गई है। इसके लिए plant controls, combustion optimisation, flame detection, mill operation और अन्य technical systems में सुधार की जरूरत पड़ सकती है।

Ramp Rate पर भी फोकस

CEA का नया framework thermal plants की ramp-rate capability और scheduling से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करता है। Ramp rate का मतलब है कि कोई power plant कितनी तेजी से अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है।

Renewable generation में अचानक बदलाव होने पर flexible thermal plants grid को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Renewable Energy बढ़ने के साथ बदलेगा Thermal Plants का रोल

CEA के अनुसार जून 2026 में देश में 5,844.31 MW renewable capacity और 660 MW conventional capacity जुड़ी। इसी महीने peak demand met 264.768 GW रही।

इस बदलते power mix में thermal power plants को केवल लगातार बिजली पैदा करने वाले base-load units के रूप में नहीं, बल्कि flexible balancing resources के रूप में भी इस्तेमाल करने की जरूरत बढ़ रही है।

Power Sector के लिए बड़ा बदलाव

40% technical minimum load की दिशा में आगे बढ़ने का अर्थ है कि coal-based power plants को low-load operation, faster ramping और बेहतर scheduling के लिए तकनीकी रूप से तैयार करना होगा।

हालांकि, सभी plants के लिए एक जैसा technical solution लागू नहीं होगा। Plant की उम्र, technology, unit size और existing equipment के आधार पर अलग-अलग upgrades और testing की जरूरत पड़ सकती है। CEA के पुराने flexibilisation roadmap में भी unit-specific testing और आवश्यक retrofits पर जोर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: SCCL में 300 Apprentice पदों पर मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, 16 अगस्त तक करें आवेदन

Grid Stability पर सीधा असर

इस पहल का बड़ा उद्देश्य Renewable Energy को grid में ज्यादा प्रभावी ढंग से integrate करना है। Solar और Wind generation में उतार-चढ़ाव के दौरान flexible thermal units grid demand और supply के बीच संतुलन बनाने में मदद कर सकते हैं।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट