Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल JBCCI : 19 फ़ीसदी MGB हुआ लॉक, सीआईएल प्रबंधन व यूनियन के...

JBCCI : 19 फ़ीसदी MGB हुआ लॉक, सीआईएल प्रबंधन व यूनियन के बीच अंततः बनी सहमति

चर्चा आगे बढ़ी तो प्रबंधन 12 से 14 फिर 15 फीसदी पर आया और यहां रूक गया। यूनियन ने अपनी मांग घटाकर 24 फीसदी कर दी थी।

Advertisement

कोलकाता, 03 जनवरी। कोल इंडिया मुख्यालय में जेबीसीसीआई की 8वीं बैठक खत्म हो गई है। बताया गया है कि 19 फीसदी न्यूनतम गारंटी बेनिफिट (MGB) पर सहमति बन गई है। 11वां वेतन समझौता 01 जुलाई, 2021 से लागू होगा। अधिकारिक रूप से इसकी अनुशंसा कर दी गई है।

इसके पहले HMS 20 फीसदी से कम एमजीबी के लिए तैयार नहीं हो रहा था। एचएमएस के नेता धरने पर बैठ गए थे। निदेशक कार्मिक मनाने गए थे। HMS का कहना था है कि 20 फीसदी से कम MGB स्वीकार नहीं होगा। 10वें वेतन समझौते में 20% एमजीबी मिला था।

इधर, बताया जा रहा है कि यदि 19 फ़ीसदी एमजीबी पर अधिकारिक मुहर लगी तो सीआईएल प्रबंधन को DPE गाइडलाइन से छूट प्राप्त करनी होगी।

इसके पहले प्रबंधन ने 12 फीसदी एमजीबी का प्रस्ताव रखा। जबकि 7वीं बैठक में प्रबंधन 10.50% पर अटका था और मीटिंग खत्म हो गई थी। इधर, यूनियन 7वीं बैठक के मुकाबले 26 प्रतिशत एमजीबी पर आ गया था। चर्चा आगे बढ़ी तो प्रबंधन 12 से 14 फिर 15 फीसदी पर आया और यहां रूक गया। यूनियन ने अपनी मांग घटाकर 24 फीसदी कर दी थी।

Advertisement

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट