Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के कोल प्रभारी रेड्डी फिर बोले- DPE को लेकर अन्य यूनियन...

BMS के कोल प्रभारी रेड्डी फिर बोले- DPE को लेकर अन्य यूनियन अफवाह फैला रहे

कोरबा में मीडिया से चर्चा करते हुए बीएमएस के कोल प्रभारी ने कहा कि बगैर किसी आंदोलन के 19 फीसदी एमजीबी तय हुआ है, यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

नई दिल्ली, 29 जनवरी। भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी और जेबीसीसीआई सदस्य के. लक्ष्मा रेड्डी ने दूसरे श्रमिक संगठनों पर डीपीई को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। श्री रेड्डी ने कहा कि कोयला कामगारों के वेतन समझौते में लोक उद्यम विभाग (DPE) कोई बाधा नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए वित्तीय वर्ष में 19 फीसदी एमजीबी का लाभ मिलने लगेगा।

कोरबा में मीडिया से चर्चा करते हुए बीएमएस के कोल प्रभारी ने कहा कि बगैर किसी आंदोलन के 19 फीसदी एमजीबी तय हुआ है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। कोल इंडिया प्रबंधन 10 साल के लिए वेतन समझौता करना चाह रहा था, लेकिन यूनियन ने दबाव बनाकर इसे पांच साल के लिए कराया।

श्री रेड्डी ने 19 फीसदी एमजीबी पर सहमति बनने के बावजूद इसे लागू करने में हो रही देरी को लेकर तो स्पष्ट कुछ नहीं कहा। यह जरूर कहा कि 19 प्रतिशत एमजीबी लागू करने से प्रबंधन के कंधों पर साढ़े छह हजार करोड़ रुपए का भार आएगा। इसकी स्वीकृति में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन कोई बाधा नहीं है और न ही 19 फीसदी एमजीबी का मामला रूकने वाला है। कोयला मंत्री ने स्वयं इसे मंजूरी दी है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: