Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी : डीएसपीएम को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह...

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी : डीएसपीएम को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार

चेयरमेन श्री आनंद ने कहा कि पाॅवर कंपनी के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

रायपुर, 29 जनवरी : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज ने डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व (डी.एस.पी.एम) को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया। चेयरमेन अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने इस यूनिट को तीन लाख रूपए का पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान किया। डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह ने वर्ष 2021-22 में 89.23 पीएलएफ के साथ 3908.428 मिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन करने का उत्कृष्ट कार्य किया। संयंत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री शैलेन्द्र शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।

डगनिया मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतर कार्य के लिए छह संभागों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। चेयरमेन श्री आनंद ने कहा कि पाॅवर कंपनी के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस कार्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं। इस अवसर पर पॉवर कंपनीज के प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल, मनोज खरे, एस.के.कटियार तथा कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंतागण विशेष रूप से उपस्थित थे। पुरस्कृतजनों की उपलब्धियों को मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया।

समारोह में न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेलुअर का पुरस्कार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता(संचारण एवं संधारण) संभाग दंतेवाड़ा को दिया गया। ईई पी.के.शुक्ला ने यह सम्मान प्राप्त किया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग धमतरी को प्रदान किया गया, जिसे कार्यपालन अभियंता व्ही.के.शर्मा ने ग्रहण किया। इसी तरह न्यूनतम लाईन लॉस बनाए रखने के लिए पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग नारायणपुर को प्रदान किया गया। कार्यपालन अभियंता एच.के.धु्रव ने यह पुरस्कार टीम की ओर से ग्रहण किया। सर्वोत्तम उपकेन्द्र संभाग का पुरस्कार ईई उपकेन्द्र संभाग एक गुढ़ियारी रायपुर को दिया गया। यह पुरस्कार ईई धनेश कुमार देवांगन ने ग्रहण किया।

ट्रांसमिशन कंपनी में सर्वोत्तम (लाईन संधारण) संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (अति उच्च दाब-लाईन संधारण) संभाग भिलाई को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ईई श्री राजेश सिंह एवं एई श्री एस.पी.मंडावी ने ग्रहण किया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता(सिविल) संभाग, ट्रांसमिशन कंपनी रायपुर को प्रदान किया गया, जिसे आर.एल.साहू द्वारा ग्रहण किया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त सुरक्षा विभाग के कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु बेस्ट टर्न आउट 2023 पुरस्कार मुख्य सुरक्षा सैनिक, अशोक कुमार लाठिया रायपुर, कार्यभारित सुरक्षा सैनिक सुरेश कुमार सूर्यवंशी मड़वा, निजी सुरक्षा सैनिक ऋषिकेश वर्मा रायपुर एवं मोहर दास रायपुर को दिया गया। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी आर.के.साहू, प्रभुशरण सिंह व बैंड मास्टर ताराचंद बेन को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: