Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कैप्टिव- वाणिज्यिक खदानों से 100 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन...

कैप्टिव- वाणिज्यिक खदानों से 100 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन हुआ

कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयले का उत्पादन लगभग 5.09 टन था जो कि अब तक के एक दिन में होने वाले उत्पादन में सर्वाधिक रहा।

Advertisement

नई दिल्ली, 03 मार्च : कोयला मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों (02 मार्च तक) के अनुसार, विशेष रूप से कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों से भारत का कोयला उत्पादन पहली बार 100 मिलियन टन (एमटी) से अधिक हुआ।

02 मार्च, 2023 को कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयले का उत्पादन लगभग 5.09 टन था जो कि अब तक के एक दिन में होने वाले उत्पादन में सर्वाधिक रहा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान फरवरी तक कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से उत्पादन में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोयला मंत्रालय को पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2022-23 में कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से 112 मिलियन टन से अधिक उत्पादन करने की उम्मीद है।

चार नई कोयला खदानों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्पादन शुरू कर दिया है और दो अन्य कोयला खदानों में इसी महीने उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: