Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : E- 7 से E- 8 ग्रेड में पदोन्नति हेतु साक्षात्कार...

WCL : E- 7 से E- 8 ग्रेड में पदोन्नति हेतु साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों के लिए हुआ इंटरएक्टिव सेशन

दूसरे सत्र में GeM पोर्टल तथा कॉंट्रैक्ट संबंधी विषयों पर महाप्रबंधक (सी.एम.सी) ए. पी. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Advertisement

नागपुर, 28 मार्च। सोमवार को WCL मुख्यालय में माइनिंग कैडर के E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति हेतु साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों के लिए इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें : NCWA- XI : सीआईएल ने दिया कोयला मंत्रालय के पत्र का जवाब, लब्बोलुआब यह कि DPE के OM में चाहिए छूट

इस सत्र में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार तथा सभी निदेशकगण डॉ. संजय कुमार, जे पी द्विवेदी एवं ए के सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अधिकारियों के साथ अपने अनुभवों साझा किए तथा साक्षात्कार हेतु तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इंटरएक्टिव सेशन के दौरान उपस्थित अधिकारियों के शंकाओं का समुचित निराकरण किया तथा साक्षात्कार हेतु अपनी अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने कहा- 3 साल में 87 कोल ब्लॉक्स की नीलामी की, 3 लाख रोजगार का दावा

Advertisement

सत्र के प्रारंभ में पी नरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (कार्मिक/मासंवि) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सी.एम.डी के तकनीकी सचिव तरुण कुमार श्रीवास्तव, सभी क्षत्रों तथा CMPDI के क्षेत्रीय कार्यालय के E-7 अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दूसरे सत्र में GeM पोर्टल तथा कॉंट्रैक्ट संबंधी विषयों पर महाप्रबंधक (सी.एम.सी) ए. पी. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट