Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) सीएमडी अमिताव मुखर्जी बोले- निकहत ज़रीन को ब्रांड एंबेसडर बनाना NMDC के...

सीएमडी अमिताव मुखर्जी बोले- निकहत ज़रीन को ब्रांड एंबेसडर बनाना NMDC के लिए गर्व की बात

NMDC के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने के लिए कंपनी की ब्रांड एंबेसडर सुश्री निकहत ज़रीन को बधाई दी है।

Advertisement

NMDC के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताव मुखर्जी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने के लिए कंपनी की ब्रांड एंबेसडर सुश्री निकहत ज़रीन को बधाई दी है। श्री मुखर्जी ने कहा कि निकहत ने धैर्य और जुझारूपन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “एनएमडीसी, विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सुश्री निकहत ज़रीन के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रख रहा था और उनकी जीत व दहाड़ को देखना हमारे लिए बड़े ही गर्व का पल था। एनएमडीसी परिवार के लिए ये गौरव की बात है कि हम शिखर की तरफ उनकी इस कठिन यात्रा का हिस्सा बने।”

एनएमडीसी की ब्रांड एंबेसडर निकहत ज़रीन लगातार दूसरे साल वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन बनीं। रविवार को एक करीबी मुकाबले में वियतनाम की गुयेन टी टैम को हराकर निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 26 साल की उम्र में, वे आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दिग्गज मैरी कॉम के बैक-टू-बैक गोल्ड के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली इकलौती भारतीय मुक्केबाज़ बन गई हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट