Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल देश में मार्च के दौरान कोयले का उत्पादन 12% बढ़कर 107.84 मिलियन...

देश में मार्च के दौरान कोयले का उत्पादन 12% बढ़कर 107.84 मिलियन टन हुआ

देश में मार्च, 2023 के दौरान कोयला उत्पादन मार्च 2022 की तुलना में 96.26 मीट्रिक टन से 12.03 प्रतिशत बढ़कर 107.84 मीट्रिक टन हो गया है।

Advertisement

देश में मार्च, 2023 के दौरान कोयला उत्पादन मार्च 2022 की तुलना में 96.26 मीट्रिक टन से 12.03 प्रतिशत बढ़कर 107.84 मीट्रिक टन हो गया है। कोयला मंत्रालय के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2023 के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 4.06 प्रतिशत, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने 8.53 प्रतिशत और कैप्टिव खदानों/अन्य ने 81.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें : CIL चेयरमैन WCL दौरे पर, दी बधाई और कहा- अब नए टारगेट के लिए कमर कसें

देश की शीर्ष 37 कोयला उत्पादक खदानों में से 29 खदानों ने 100 प्रतिशत से अधिक उत्पादन किया और अन्य छह खदानों का उत्पादन 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

वहीं, मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 के दौरान कोयले की पहुँच 7.49 प्रतिशत बढ़कर 83.18 मीट्रिक टन हो गई, जो मार्च 2022 के दौरान 77.38 मीट्रिक टन थी। मार्च 2023 के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड ने 64.15 मीट्रिक टन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने 6.70 मीट्रिक टन और कैप्टिव खदानों/अन्य खदानों ने 12.32 मीट्रिक टन कोयला पहुंचा कर 3.40 प्रतिशत, 12.61 प्रतिशत और 31.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement

मार्च 2022 में 65.51 मीट्रिक टन की तुलना में मार्च 2023 के दौरान विद्युत उपभोग की पहुँच 4.36 प्रतिशत बढ़कर 68.36 मीट्रिक टन हो गई है।

इसे भी पढ़ें : आजादी के दिन लागू हुआ था नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट, जानें एक से 10 तक के समझौते में कितना वक्त लगा

कोयला आधारित बिजली उत्पादन ने मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 में 5.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और मार्च 2023 में समग्र बिजली उत्पादन मार्च 2022 में उत्पन्न बिजली की तुलना में 4.59 प्रतिशत अधिक रहा है। इसके अलावा, फरवरी 2023 में 128026 मिलियन यूनिट से मार्च 2023 में कुल बिजली उत्पादन बढ़कर 139718 मिलियन यूनिट हो गया है, जिसमें 9.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: