Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : अप्रेल में रिटायर हुए अधिकारियों एवं कर्मियों...

हसदेव ताप विद्युत गृह : अप्रेल में रिटायर हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को दी गई विदाई

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त अतिथियों द्वारा अपने कार्य - जीवन के संस्मरणों, अनुभवों को साझा करते हुए भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की गई।

Advertisement

कोरबा, 01 मई। छत्तीसगए़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से अप्रेल में सेवानिवृत्त हुए अघिकारी, कर्मचारियों को समहारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

अधीक्षण अभियंता नरेंद्र श्रीवास्तव, ए. के जैन, कार्यपालन अभियंता के आर पाटीदार, वरिष्ठ पर्यवेक्षक त्योफिल एक्का, भागवत दास, धुरटू राम कुंजन, राम भवन कुलदीप, फार्मेसिस्ट प्रतिमा राजपूत, कनिष्ट पर्यवेक्षक फ्रैंकलिन डोनल्ड इनिस, सी.के दुबे, पालीक्रेप खेस, कुंज राम पटेल, तोमन सिंह ठाकुर, अमृत लाल, संयंत्र सहा. श्रेणी – एक रामाधार राठौर, चंद्रपाल राठौर, संयंत्र सहायक श्रेणी – दो सुंदर लाल पटेल, कक्ष सेविका पद्मावती जनामाला सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए सभी का मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य में पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं शिलापट्टिका भेंट कर संस्थान के प्रति उसके अनमोल योगदान को सराहा गया।

श्री शर्मा ने कार्यक्रम के अध्यक्षीय उदबोधन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियां, कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि कार्य यदि बुद्धि एवं मन से किए जाएं तो वे चिरकाल तक स्मरणीय रहते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त अतिथियों द्वारा अपने कार्य – जीवन के संस्मरणों, अनुभवों को साझा करते हुए भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की गई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट