कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। 224 सीटों पर 66 फीसदी वोट पड़े हैं। इधर, एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। हालांकि मतों की गणना 13 मई को होगी। ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

एबीपी-सी न्यूज वोटर ने कर्नाटक में बीजेपी को 83-95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 100-112 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेडीएस के खाते में 21-29 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी ने अपने पोल में बीजेपी को 80 से 100 सीटें दिए हैं। कांग्रेस के खाते में 94-108 सीटें जा सकती हैं। जेडीएस को 24-32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 113 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेडीएस को 23 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 3 सीटें मिल सकते हैं। आजतक एक्सिस कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दे रहा है। आजतक एक्सिस के अनुसार कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 62 से 8- सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जेडीएस को 20-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, जी न्यूज का एग्जिट पोल बता रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 103-118, बीजेपी को 79-94, जेडीएस को 25-33 जबकि अन्य को 02-05 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24 चाणक्य के अनुसार बीजेपी को 92. कांग्रेस को 120 और जेडीएस के खाते में 12 सीटें जा सकती है।

  • Website Designing