Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL को एसोचौम कॉरपोरेट गवर्नेंस अवार्ड 2023

SECL को एसोचौम कॉरपोरेट गवर्नेंस अवार्ड 2023

देश की अग्रणी कोयला कंपनियों में से एक एसईसीएल को कॉर्पाेरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

Advertisement

बिलासपुर, 30 जून। भारतीय वाणिज्य संस्थानों की प्रतिष्ठित संस्था एसोचौम (एसोसिएटेड चौंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) द्वारा एसईसीएल (SECL) को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2023 अंतर्गत कॉरपोरेट गवर्नेंस अवार्ड दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कोल इंडिया को सरकारी कंपनी बनाए रखने की वकालत की

देश की अग्रणी कोयला कंपनियों में से एक एसईसीएल को कॉर्पाेरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। उक्त सम्मान एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन की ओर से निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन द्वारा 30 जून को कोलकाता में एसोचौम द्वारा आयोजित इंडियन माइनिंग एंड मिनरल्स कॉनक्लेव 2023 में ग्रहण किया गया।

विदित हो कि कंपनी द्वारा कंपनीज़ एक्ट 2013, सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड), लोक उद्यम विभाग (डीपीई) आदि द्वारा कॉर्पाेरेट गवर्नेंस को लेकर जारी विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों जैसे एसईसीएल बोर्ड का पुनर्गठन, समय-समय पर बोर्ड मीटिंग, नियमित वार्षिक आम बैठक एवं बैठकों में ऑडिट कमेटी के चेयरमैन की उपस्थिति सुनिश्चित करना, व्हिसल ब्लोअर मैकेनिज्म, कंपनी वेबसाइट पर समितियों के संबंध में जानकारी देना, आदि के अनुपालन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

Advertisement

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में कंपनी द्वारा कॉर्पाेरेट गवर्नेंस को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमडी श्री मिश्रा द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 को श्अनुपालन की संस्कृति का वर्षश् के रूप में मनाने का आव्हान किया है।

एसईसीएल बोर्ड/समितियों, सीआईएल की बोर्ड/समितियों, कोयला मंत्रालय, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी), सेबी, कॉर्पाेरेट कार्य मंत्रालय, डीजीएमएस, केंद्र और राज्य सरकार। इत्यादि, से मिले सलाह/सुझावों साथ ही सीएमडी समन्वय बैठक, जीएम समन्वय बैठक आदि में दिए गए निर्णय/निर्देशों समयानुसार अनुपालन के लिए कंपनी एक संरचित नीति ढांचा भी तैयार कर कार्यान्वित कर रही है जिसमें जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं हैं।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: 23 में केवल 4 कोल ब्लॉक के लिए बोली मिली, “तारा” की नीलामी हुई तो कट जाएंगे घने जंगल

कोलकाता में हुए समारोह में कंपनी प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य प्रबन्धक (पर्यावरण) डॉ अनुराग तिवारी एवं मुख्य प्रबन्धक (खनन) श्री सत्यरंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: