Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन प्रसाद का WCL दौरा, समीक्षा बैठक में उत्पादन व डिस्पैच...

CIL चेयरमैन प्रसाद का WCL दौरा, समीक्षा बैठक में उत्पादन व डिस्पैच पर किया फोकस

समीक्षा बैठक में WCL के सीएमडी मनोज कुमार ने वर्ष 2022-23 की उपलब्धियां तथा वर्तमान वर्ष की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Advertisement

नागपुर, 02 जुलाई। रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने अपने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) प्रवास के दौरान उत्पादन, उत्पादकता तथा भविष्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने टीम डब्ल्यूसीएल की कार्य संस्कृति तथा कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए उपस्थित सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों तथा विभागाध्यक्षों से परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से संपन्न करें की अपील की।

इसे भी पढ़ें: CIL के नए चेयरमैन प्रसाद ने WCL से की दौरे की शुरुआत

समीक्षा बैठक में WCL के सीएमडी मनोज कुमार ने वर्ष 2022-23 की उपलब्धियां तथा वर्तमान वर्ष की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की WCL वर्तमान वित्तीय वर्ष (2023-24) में भी कोयला उत्पादन और प्रेषण का टारगेट हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें: NCWA- XI पहुंचा हाईकोर्ट, 19 अफसरों ने दायर की याचिका, 3 जुलाई को सुनवाई, यहां भी याचिकाएं हुईं दायर

Advertisement

बैठक में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जेपी द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) एके सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय म्हेत्रे, कार्यकारी निदेशक (कोल इंडिया) एवं चेयरमैन के तकनीकी सचिव एमके सिंह प्रमुखता से उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के पूर्व पीएम प्रसाद ने डब्ल्यूसीएल मुख्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) फॉर ई-सर्वेलंस का निरीक्षण किया। बैठक के पश्चात् श्री प्रसाद फील्ड विजिट के लिए वणी क्षेत्र के लिए रवाना हुए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: