Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL: द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक, खदानों में नई तकनीक पर...

SECL: द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक, खदानों में नई तकनीक पर जोर

गेवरा, दीपका जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में खदानों के अंदर हल्की गाड़ियों के संचालन के लिए अलग लेन बनाया गया है

Advertisement

बिलासपुर, 25 जुलाई। एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर में 59वीं कम्पनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक निदेशक तकनीकी (संचालन) एसके पाल, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एसएन कापरी, महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) बीपी सिंह, सुरक्षा समिति के सदस्य आनंद मिश्रा (एचएमएस), बी. धर्माराव (एटक), संजय सिंह (बीएमएस), कमलेश शर्मा (एसईकेएमसी), इन्द्रदेव चौहान (सीटू), पी. चन्द्रकान्त (सीएमओएआई), विभिन्न विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ उपरांत पिछली बैठक से लेकर इस बैठक के दरमियान कोयला उत्पादन में लगे उन श्रमवीरों जिन्होंने वीरगति को प्राप्त किया उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कोल इण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया पश्चात समस्त उपस्थितों द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया। बैठक में सभी आगन्तुकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत सम्बोधन बीपी सिंह महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) ने देते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक में पावर पाइंट के माध्यम से सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

खदानों में नई तकनीक पर जोर

एसईसीएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमिगत खदानों में कामगार साथियों के आवावगमन की सुविधा के लिए मैन रायडिंग सिस्टम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसईसीएल के कटकोना, खैरहा, गायत्री खदानों में 4 नए मैन रायडिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, वहीं 4 अन्य की निविदा हो गयी है व अतिरिक्त 4 अनुमोदन के स्तर पर हैं। मैन रायडिंग सिस्टम में कामगार साथी पैदल चलने के बजाए मैकेनाइज्ड परिवहन व्यवस्था से खदान के फेस के समीप तक पहुँच जाते हैं इससे उत्पादकता में बढ़ोत्तरी आती है।

Advertisement

सांविधिक पदों पर भर्ती

कम्पनी ने 350 माईनिंग सरदार के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, इसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। गत वर्ष 127 इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। डिप्टी सर्वेयर के 55 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।

खुली खदानों में रात्रि पाली में आवागमन कर रहे वाहनों के ऊपर रिफ्लेक्टर लगाया गया है, वहीं दिन में लाइट मोटर व्हीकल के ऊपर लाल रंग का गश्त झंडा लगाया जा रहा है। गेवरा, दीपका जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में खदानों के अंदर हल्की गाड़ियों के संचालन के लिए अलग लेन बनाया गया है जिससे भारी मशीनें निर्बाध रूप से आवागमन कर सकें।

बैठक में सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा के द्वारा आरंभ किए गए मिशन सुदेश पर चर्चा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। सभी ने हाल ही में कम्पनी के द्वारा सबसे तेज गति से 50 मिलियन टन आफटेक व उत्पादन तथा 100 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर पूर्ण कर लेने पर एसईसीएल टीम को हार्दिक बधाई दी।

बैठक के अंत में महाप्रबंधक खान सुरक्षा व बचाव बीपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया वहीं संजीव अग्रवाल मुख्य प्रबंधक (खनन) ने पावर पाइंट के जरिए प्रस्तुति दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: