Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया अंतर कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट, NCL बना विजेता, SECL रही...

कोल इंडिया अंतर कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट, NCL बना विजेता, SECL रही उप-विजेता

एनसीएल तथा एसईसीएल टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्यातिथि एवं अतिथि गण द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में 25 से 27 जुलाई, 2023 तक “कोल इंडिया अंतर कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24” का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में टीम चैंपियनशिप एनसीएल की टीम ने जीता वही एसईसीएल की टीम उप-विजेता रही। इस टूर्नामेंट में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ सीआईएल, सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, ईसीएल, एससीसीएल, एसईसीएल, एमसीएल, एनसीएल तथा बीसीसीएल की टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट के अंतिम दिवस पर समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित थे।

सीएमडी मनोज कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी टीमों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैच में हार या जीत से भी अधिक महत्वपूर्ण उस खेल की तैयारी है। उन्होंने टेबल टेनिस के महत्व के बारे में कहा कि यह खेल मानसिक तथा शारीरिक सबलता में वृद्धि लाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर खेल जारी रखने को कहा तथा सभी उपस्थित कर्मियों को इस खेल को अपने दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से टीम भावना विकसित होती है, जो किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टूर्नामेंट की विजेता टीम एनसीएल को शुभकामनाएं दी और अन्य टीमों को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य आशीष कृष्णमूर्ति ने अपने उद्बोधन में विजेता तथा उप-विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार को अपने कार्यकाल में दी सेवाओं के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कल्याण मंडल की ओर से विशेष सम्मान दिया गया।

एनसीएल तथा एसईसीएल टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्यातिथि एवं अतिथि गण द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में पुरुष एकल में एनसीएल के मोहनीश सोनी विजेता रहे वही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सी. श्रीराममूर्ति रनर-अप रहे। महिला एकल में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की श्रीमती अंजू बोस विजेता रहीं तथा सीएमपीडीआईएल की श्रीमती पौशाली बर्मन उप-विजेता रहीं। वेटरन सिंगल्स में एसईसीएल के मनोज सिंह विजेता रहे वही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के राजेंद्र बजोडिया उप-विजेता रहे। मेंस डबल्स फाइनल में एसईसीएल की टीम विजेता रही वही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के श्री अजय उपाध्याय तथा शैलेन्द्र सिंह उप-विजेता रहे। मेंस डबल्स फाइनल में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की श्रीमती अंजू बोस तथा श्रीमती नंदा उब्नारे विजेता रहीं। सभी अतिथियों ने विजेता ट्रॉफी एनसीएल तथा उप-विजेता ट्रॉफी एसईसीएल की टीम को प्रदान की।

कार्यक्रम में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के संचालन समिति के सदस्य आर. एन. शर्मा, फ्रांसिस दारा, आशीष कृष्णमूर्ति एवं सतीश गबाले की प्रमुख उपस्थिति रही। साथ ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कल्याण मंडल के सदस्य सर्वश्री बृजेश सिंह, कामेश्वर राय, श्रीकांत चौधरी एवं अजय पाल यादव की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान श्रमसंघ प्रतिनिधि एस. क्यू. जामा एवं टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव आशीष पोटनिस भी उपस्थित रहे। दर्शक दीर्घा में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: