Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर रमानाथ पुजारी ने संभाला NTPC सीपत परियोजना प्रमुख का कार्यभार

रमानाथ पुजारी ने संभाला NTPC सीपत परियोजना प्रमुख का कार्यभार

सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे एनटीपीसी सीपत में ही मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) के रूप में कार्यरत थे।

Advertisement

बिलासपुर, 07 अगस्त। सोमवार को रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक ने एनटीपीसी सीपत का कार्यभार परियोजना प्रमुख के रूप में संभाला। सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे एनटीपीसी सीपत में ही मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) के रूप में कार्यरत थे।

रमानाथ पुजारी के बारे में

रमानाथ पुजारी ने 1989 में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 1989 में एनटीपीसी के साथ कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। एनटीपीसी के साथ उनका 34 से अधिक वर्षों का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विंधायाचल, तालचेर कनिहा, झज्जर तथा सीसी- ईओसी में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके पास यांत्रिकी अनुरक्षण ,सुरक्षा, अनुरक्षण तथा प्रचालन व अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है।

रमानाथ पुजारी का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है तथा इनके मार्गदर्शन में एनटीपीसी ने कई उपलब्धियां हासिल की है। इनके अनुभव व मार्गदर्शन में एनटीपीसी सीपत तथा परियोजना प्रभावित गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट