Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL : निगाही क्षेत्र में 50 MW सोलर प्लांट की प्रगति जानने...

NCL : निगाही क्षेत्र में 50 MW सोलर प्लांट की प्रगति जानने हुई समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक के दौरान 50 मेगा वॉट सोलर प्लांट के कार्य की प्रगति एवं समय से संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के निगाही क्षेत्र में स्थापित 50 मेगावॉट सोलर प्लांट परियोजना के सफल संचालन हेतु 14 वीं अनुबन्ध समीक्षा बैठक का आयोजन निगाही महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई।

इसे भी पढ़ें : NCWA- XI में कानूनी फांस, आगे की रणनीति के लिए 14 सितम्बर को यूनियन नेताओं की मीटिंग

इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एस पी सिंह तथा कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (समन्वय) एवं अध्यक्ष – सीएनयूपीएल एम के सिंह के द्वारा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान 50 मेगा वॉट सोलर प्लांट के कार्य की प्रगति एवं समय से संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व उनके द्वारा सोलर पावर प्लांट का भौतिक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान, कोरबा क्षेत्र में हुआ संवाद सत्र

इस दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक (वि./या.) एवं सीईओ- सीएनयूपीएल बी के पांडा, निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक हरीश दुहन सहित एनसीएल मुख्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष तथा एनटीपीसी लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट