Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मियों का दी गई विदाई

हसदेव ताप विद्युत गृह : सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मियों का दी गई विदाई

सेवानिवृत्त हुए अतिथियों को मुख्य अभियंता के आतिथ्य में पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, कलाई घड़ी एवं सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (CGSPGCL) के हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS), कोरबा पश्चिम से नीलेश कुमार सक्सेना (कार्यपालन अभियंता), सनत कुमार पैकरा (वरिष्ठ पर्यवेक्षक) एवं इंद्र कुमार चंद्रा (मुख्य सुरक्षा सैनिक) अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पॉवर कंपनी की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को मुख्य अभियंता संजय शर्मा के आतिथ्य में पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, कलाई घड़ी एवं सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त हुए सभी साथियों के संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा कर संयंत्र की उन्नति एवं कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में नीलेश कुमार सक्सेना, सनत कुमार पैकरा एवं इंद्र कुमार चंद्रा की सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना कार्य निष्ठा एवं लगन से करते हुए हमारे संयंत्र की सेवा की हैं। आपका अनुभव, अनुशासन एवं कार्यशैली हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगी। इसके साथ ही उनके द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

Advertisement

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड एस.एस.) एम.के गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एस. एंड एस.सी.) पी.भास्कर राव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एफ.एम.) सुधीर कुमार पंड्या सहित बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों, कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट