Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए “मिशन रानीगंज” की निःशुल्क स्क्रीनिंग

SECL : मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए “मिशन रानीगंज” की निःशुल्क स्क्रीनिंग

कोयला खदान में फंसे मजदूरों के बचाव पर आधारित है फिल्म

Advertisement

बिलासपुर, 31 अक्टूबर। एक नवंबर को एसईसीएल (SECL) द्वारा अपने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए “मिशन रानीगंज” (Mission Raniganj) फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का निशुल्क आयोजन किया जाएगा। स्क्रीनिंग का आयोजन बिलासपुर के सिटी मॉल स्थित सिटी 36 सिनेमा में किया जाएगा।

मिशन रानीगंज फिल्म 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में भूमिगत खदान में 65 कोयला खनिकों के बचाव की कहानी है। फिल्म में दर्शाया गया है कि किस तरह माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल (जिनका किरदार अभिनेता अक्षय कुमार ने निभाया है) द्वारा जमीन में एक कुआं खोदकर विशेष रूप से तैयार किए गए कैप्सूल की मदद से कोयला मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला जाता है।

एसईसीएल की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा कि गई फिल्म की भावपूर्ण समीक्षा एसईसीएल की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा अपने फेसबुक वाल पर मिशन रानीगंज फिल्म की भावपूर्ण समीक्षा भी लिखी गई है। अपनी समीक्षा में उन्होने लिखा कि यह फिल्म देश को गति और शक्ति देने एवं देश वासियों के चेहरे और हर घर को रौशन करने के लिए, प्रकृति के विपरीत काम करने और फिर उस प्रकृति को सहेजने में लगे कोल इंडियंस योद्धाओं की जीवनी जैसी है।

फिल्म में भावनाओं के एक रोलरकोस्टर जैसी है जिसमें छूटने, अकेला कर दिए जाने का गहरा बोध ,विपरीतभावात्मक तनाव, दशहत से भरे दृश्य, उनींदी रातें, अपने साथ काम कर रहे साथियों को खोने का डर, सीमित संसाधनों कि चुनौती, गहन आत्म-संघर्ष, परिवार में भरते असुरक्षा के भाव, तालमेल और शब्दों से परे एवं समझदारी से न खत्म होती चुनौतियों से जीतते जाने की आदत को भली-भांति दर्शाया गया है।

Advertisement

फ़िल्म एक व्यक्ति पर तो है लेकिन वह एक व्यक्ति की कथा नहीं है बल्कि यह सभी कोल इण्डियन्स के ज़िंदगी का कोलाज है।

विदित हो कि एसईसीएल के सभी संचालन क्षेत्रों में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए फिल्म कि निशुल्क स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: