Saturday, May 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL : सीएमडी पंडा और डीटी ने राजमहल क्षेत्र का किया दौरा

ECL : सीएमडी पंडा और डीटी ने राजमहल क्षेत्र का किया दौरा

नए सीएचपी साइट का मुआएना किया एवं संबंधित अधिकारियों को अपना महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक निर्देश दिया।

Advertisement

आसनसोल, 18 नवम्बर। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए पी पंडा ने निदेशक (तकनीकी/संचालन) नीलाद्री राय के साथ एवं 18 नवम्बर 2023 को राजमहल क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने हुर्रा ‘सी’ परियोजना का दौरा किया जहां नए सीएचपी साइट का मुआएना किया एवं संबंधित अधिकारियों को अपना महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक निर्देश दिया।

18 नवम्बर को क्षेत्र के राजमहल परियोजना अंतर्गत तालझारी पैच, बसडीहा पैच लोहांडिया पैच, बीएलएस साइट, डीप माइनस, सीएचपी एवं साइलो का विधिवत निरीक्षण किया एवं उत्पादन- उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने राजमहल क्षेत्र के पुनर्वास व विस्थापन दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भी एक बैठक कर पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया एवं बहुमूल्य सुझाव दिये एवं समय सीमा के अंदर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Advertisement

गौरतलब है कि क्षेत्र में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) के आगमन पर उनका स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए एन नायक के नेतृत्व में महाप्रबंधक (संचालन), पी के नायक, महाप्रबंधक (खनन)/हुर्रा सी परियोजना, ओ पी चौबे, महाप्रबंधक (उत्खनन), दीपक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक (खनन ), एस के गाएकवाड़, मनोज कुमार, क्षेत्रीयए अभियंता (असैनिक), क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक संतोष कुमार प्रधान ने किया।

इस दौरान श्री नायक ने कहा कि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं निदेशक के आगमन से क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह है एवं उनके सुझाव एवं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: