Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India : लिथियम खदान लेने और बैटरी उत्पादन की योजना

Coal India : लिथियम खदान लेने और बैटरी उत्पादन की योजना

विशेष रूप से ऐसे खनिज जो आयात पर बहुत अधिक निर्भर हैं, लिथियम हमारी प्राथमिकता सूची में एक प्रमुख स्थान रखता है।

Advertisement

नई दिल्ली, 30 नवम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की योजना विदेशों में लिथियम (Lithium) खदानों का अधिग्रहण और खनन की है। सीआईएल लिथियम बैटरी के उत्पादन की ओर भी कदम बढ़ाने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कोरबा : कटघोरा के बेशकीमती खजाने वाले लिथियम ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया शुरू

इसका खुलासा कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने किया है। एक अग्रंजी अखबार को दिए साक्षात्कार में श्री प्रसाद ने कहा कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिए लिथियम परिसंपत्तियों की तलाश के लिए सीआईएल कदम बढ़ाने जा रही है। सीआईएल कोयले के साथ ही महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है। विशेष रूप से ऐसे खनिज जो आयात पर बहुत अधिक निर्भर हैं, लिथियम हमारी प्राथमिकता सूची में एक प्रमुख स्थान रखता है।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्रालय के ED का SECL रायगढ़ दौरा, रेल कॉरिडोर परियोजनाओं का लिया जायजा

Advertisement

चेयरमैन ने बताया कि कंपनी निकल और कोबाल्ट प्राप्त करने की संभावना पर भी विचार कर रही है। सीआईएल चेयरमैन ने कोयले की कीमत में बढ़ोतरी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का कोयले के दाम बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट