Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड: मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड: मधुबंद वाशरी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

इस्पात क्षेत्र में कोकिंग कोल आपूर्ति को और अधिक बढ़ाने के लिए यह सबसे बड़ी और अत्याधुनिक वाशरी है

Advertisement

कोयला मंत्रालय के तहत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अत्याधुनिक 5.0 मिलियन टन (MT) प्रतिवर्ष मधुबंद वाशरी (Washery) का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। इस वॉशरी ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता की उपस्थिति और मार्गदर्शन में 29 नवंबर 2023 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: Coal India : लिथियम खदान लेने और बैटरी उत्पादन की योजना

इस वाशरी का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी द्वारा मार्च 2022 में किया गया था। इसके बाद, इसकी परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए इसके कठिन लोड परीक्षण, ट्रायल रन और प्रदर्शन गारंटी परीक्षण (पीजीटी) आयोजित किए गए हैं।

प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत यह वॉशरी अपनी लॉजिस्टिक दक्षता और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के लिए भारत में एक सबसे बड़ी कोकिंग कोल वॉशरी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यह कोकिंग कोल वॉशरी देश के इस्पात क्षेत्र को अधिक धुले हुए कोकिंग कोयले की आपूर्ति करने में सक्षम होकर आत्मनिर्भर भारत के विज़न के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी। इससे कोकिंग कोयले के आयात के माध्यम से विदेशी मुद्रा के बाहय-प्रवाह को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

इस वॉशरी में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की शुरुआत भारत में कोकिंग कोयले के आयात प्रतिस्थापन की दिशा में बीसीसीएल के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। यह आयातित कोकिंग कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण इस्पात उद्योग के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, यह पहल प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर स्वदेशी धुले कोकिंग कोयले की आपूर्ति बढ़ाकर आयात प्रतिस्थापन का लक्ष्य हासिल करने के अनुरूप है, जिससे अर्थव्यवस्था के विकास की गति बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में अक्टूबर तक 8.8% की बढ़ोतरी

यह वॉशरी इस्पात क्षेत्र को लगातार गुणवत्ता युक्त धुले हुए कोकिंग कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करती है। जिससे उन्नत धुलाई प्रक्रियाओं के माध्यम से हमारे सीमित कोकिंग कोयला भंडार के कुशल उपयोग में मदद मिलेगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: