Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर एकत्रित किया गया अंशदान

एसईसीएल मुख्यालय में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर एकत्रित किया गया अंशदान

देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

बिलासपुर, 07 दिसम्बर। गुरुवार को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, सीवीओ जयंत कुमार खमारी सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए बनाए गए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अंशदान दिया।

वर्ष 1949 से हर वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन झंडे की खरीद से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती है। 07 दिसंबर, 1949 से शुरू हुआ यह सफर आज तक जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 07 दिसम्बर को एसईसीएल मुख्यालय में भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष के लिए दान एकत्रित की गई।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: