Sunday, July 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल दीपका : कोयला चोरी करने गए थे, खदान में मिट्टी धंसने...

एसईसीएल दीपका : कोयला चोरी करने गए थे, खदान में मिट्टी धंसने से तीन दबे, एक की मौत

बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे।

Advertisement

कोरबा, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना की कोयला खदान में मिट्टी धंसने 5 लोग दब गए। इनमें दो को निकाल लिया गया था। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 3 अब भी दबे हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव में बम्हनी कोना निवासी 5 युवक गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला चोरी करने गए थे। तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंसक कर उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में प्रदीप कमारों (18 वर्ष), लक्ष्मण ओढ़े (17 वर्ष), शत्रुघ्न कश्यप (27 वर्ष) नीचे दब गए हैं। दो बाहर निकल गए थे, जिनमें एक की मौत हो गई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट