Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC सीपत में स्थापित एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

NTPC सीपत में स्थापित एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया समर्पित

यह प्लांट पेलेटाइजिंग और सिंटरिंग तकनीक पर आधारित है, जिसमें एग्रीगेट बनाने के लिए फ्लाई ऐश को कोयले और एडिटिव्स के साथ मिलाया जाता है।

Advertisement

एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 51 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित 50000 घन मीटर प्रति वर्ष की क्षमता वाले फ्लाई ऐश आधारित लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट को भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया गया।

यह प्लांट पेलेटाइजिंग और सिंटरिंग तकनीक पर आधारित है, जिसमें एग्रीगेट बनाने के लिए फ्लाई ऐश को कोयले और एडिटिव्स के साथ मिलाया जाता है।

एनटीपीसी सीपत के एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट में लगभग 45000 मेट्रिक टन फ्लाई ऐश का प्रति वर्ष उपयोग किया जाएगा। इस संयंत्र से निर्मित एग्रीगेट में प्राकृतिक संसाधनों को प्रतिस्थापित करने की क्षमता है।

प्राकृतिक संसाधन के साथ लागत और ताकत में प्रतिस्पर्धी होने के अलावा, इससे बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश का उपयोग होगा, जिससे प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण की रक्षा में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट