Saturday, June 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL निदेशक वित्त श्रीनिवासन रायगढ़ क्षेत्र के दौरे पर, खदानों का लिया...

SECL निदेशक वित्त श्रीनिवासन रायगढ़ क्षेत्र के दौरे पर, खदानों का लिया जायजा

उन्होंने  खदान में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद करते हुए इस वित्त वर्ष में अधिकाधिक कोयला उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

बिलासपुर, 28 मार्च। गुरुवार को एसईसीएल निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन एसईसीएल (SECL) रायगढ़ क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होने क्षेत्र की छाल, बिजारी एवं बरौद ओपनकास्ट खदानों में माइन प्लान के जरिये खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड : चालू वित्तीय वर्ष का टारगेट किया पार

वे हाल ही में उद्घाटित छाल साइल भी गए एवं एफ़एमसी के जरिये कोल डिस्पैच गतिविधियों की जानकारी भी ली।

उन्होंने  खदान में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद करते हुए इस वित्त वर्ष में अधिकाधिक कोयला उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

श्री श्रीनिवासन ने क्षेत्र द्वारा अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन 14.23 मिलियन टन हासिल करने पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : आंखों के इलाज के साथ अब चश्मे का भी होगा भुगतान

खदान दौरे के अतिरिक्त श्री श्रीनिवासन रेल कॉरिडोर अंतर्गत आने वाले कुड़ुमकेला स्टेशन भी गए एवं वार्फ-वाल साईडिंग के निर्माण के लिए प्रस्तावित साइट का मुआयना भी किया। दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ हेमंत शरद पांडे साथ रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: