Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CMPDI मुख्यालय परिवार के 4 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

CMPDI मुख्यालय परिवार के 4 सदस्य हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

Advertisement

सीएमपीडीआई (मुख्यालय) परिवार के 4 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें अशोक प्रसाद-महाप्रबंधक (उत्खनन), राज किशोर यादव-सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक, शिव प्रसाद राम-यूडीसी एवं श्रीमती अनिता एक्का-वरीय डीईओ शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी)अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  अच्युत घटक, वरीय सलाहकार (माइनिंग)ए0के0 राणा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट