Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर सुश्रुत योजना के अभ्यर्थियों से एसईसीएल के स्वतंत्र निदेशकगणों ने किया सीधा...

सुश्रुत योजना के अभ्यर्थियों से एसईसीएल के स्वतंत्र निदेशकगणों ने किया सीधा संवाद

इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Advertisement

बिलासपुर, 27 अप्रेल। एसईसीएल (SECL) के सुश्रुत योजना के तहत नीट-मेडिकल की निशुल्क कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों से एसईसीएल स्वतंत्र निदेशकगण डा. श्याम अग्रवाल एवं गजानन देवराव आसोले ने सीधा संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर एसईसीएल स्वतंत्र निदेशक श्री अग्रवाल ने बच्चों के समक्ष एक प्रेरक व्याख्यान दिया और कहा कि हमें चाहिए कि हम अपनी ताक़तों को पहचानें, खुद पर भरोसा करें और किसी भी परिस्थिति में संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहें।

“एसईसीएल के सुश्रुत“ सीएसआर योजना के तहत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कोयलांचल के 40 बच्चे बिलासपुर में निशुल्क आवासीय नीट कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों ने बच्चों को आगामी 5 मई को होने वाली नीट-मेडिकल परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट