Sunday, June 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन CIL की समितियों में INTUC की एंट्री के नहीं खुल रहे रास्ते,...

CIL की समितियों में INTUC की एंट्री के नहीं खुल रहे रास्ते, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

मानकीकरण सहित अन्य समितियों में सम्मिलित किए जाने को लेकर इंटक (रेड्डी गुट) ने फिर से कलकत्ता हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 अप्रेल। तमाम प्रयासों के बावजूद इंटक (रेड्डी गुट) से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन की कोल इंडिया की मानकीकरण एवं समितियों में एंट्री नहीं हो पा रही है। 24 अप्रेल की सुनवाई में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने इंटक को राहत देने से इनकार कर दिया है।

कोल इंडिया (CIL) की मानकीकरण समिति सहित अन्य सब समितियों में इंटक (रेड्डी गुट) को प्रतिनिधित्व देने की मांग वाली याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने 24 अप्रेल को सुनवाई की। जस्टिस अरिंदम मुखर्जी ने इंटक को राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश ने 17 मई तक विरोधी पक्ष को शपथ पत्र एवं आवेदक को 14 जून जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : EPFO के 28.17 करोड़ सदस्यों के खातों में ट्रांसफर हुआ पैसा

यहां बताना होगा कि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 फरवरी, 2023 को इंटक (रेड्डी गुट) से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का कोल इंडिया की जेबीसीसीआई- XI में प्रवेश देने का फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंटक को जेबीसीसीआई में एंट्री मिली थी। जेबीसीसीआई की अंतिम बैठक के बाद सीआईएल प्रबंधन ने इससे संबंधित मानकीकरण समिति का गठन किया था, लेकिन इसमें इंटक का सम्मिलित नहीं किया गया था। दरअसल हाईकोर्ट का फैसला केवल जेबीसीसीआई- XI की बैठकों में इंटक को सम्मिलित किए जाने को लेकर था। इस कारण सीआईएल ने मानकीकरण समिति में इंटक को जगह नहीं दी।

Advertisement

मानकीकरण सहित अन्य समितियों में सम्मिलित किए जाने को लेकर इंटक (रेड्डी गुट) ने फिर से कलकत्ता हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

इसे भी पढ़ें : SECL निदेशक वित्त के लिए डी सुनील कुमार के नाम की हुई अनुशंसा

इंटक के ददई दुबे गुट ने भी सीआईएल की कमेटियों में प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर अदालत का रूख किया था। इधर, ललन चौबे ने भी राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का असली दावेदार बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

बताया गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट में इंटक विवाद से जुड़े मामलों के लंबित होने को लेकर सीआईएल की अन्य समितियों में इंटक को स्थान नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय मजदूर संघ के दबाव के कारण कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा इंटक को समितियों से दूर रखा गया था।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें