Saturday, April 25, 2026
Home Politics लोकसभा चुनाव : कोयला मंत्री जोशी को कांग्रेस से ज्यादा लिंगायत संत...

लोकसभा चुनाव : कोयला मंत्री जोशी को कांग्रेस से ज्यादा लिंगायत संत से मिल रही चुनौती

2024 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जोशी का मुकाबला कांग्रेस के विनय आसुती से हो रहा है। कहा जा रहा है इस दफे टक्कर की स्थिति है।

Advertisement

नई दिल्ली, 06 मई। लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हो रहा है। आम चुनाव को लेकर पूरा देश उत्सुक है। कोयला कामगारों की नजरें धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र पर टिकी हुई है। कर्नाटक राज्य की इस सीट से कोयला एवं खान तथा संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) चुनाव लड़ रहे हैं।

2009 के लोकसभा चुनाव से धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। इसके पहले यह क्षेत्र धारवाड़ उत्तर था। धारवाड भाजपा और प्रल्हाद जोशी के दबदबे वाली सीट है। जोशी ने इस सीट से लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते हैं। धारवाड़ उत्तर से भी 2004 का चुनाव जोशी ने जीता था। यानी देश के कोयला एवं खान मंत्री 5वीं बार इस क्षेत्र से चुनावी मैदान पर हैं।

2024 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जोशी का मुकाबला कांग्रेस के विनय आसुती से हो रहा है। कहा जा रहा है इस दफे टक्कर की स्थिति है। क्योंकि लिंगायत संत स्वामी डिंगलेश्वर ने जोशी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संत ने चुनाव लड़ने पर्चा भी दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस वापस ले लिया। लिंगायत संत कांग्रेस उम्मीदवार आसुती को समर्थन दे रहे हैं। इससे कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है।

प्रल्हाद जोशी की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में हैं। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी हैं। जोशी ने 2019 का चुनाव दो लाख से भी ज्यादा अंतर से जीता था।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: