Sunday, April 19, 2026
Home Politics दिल्ली विधानसभा चुनाव : BJP को AAP से 1.99% अधिक वोट मिले,...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : BJP को AAP से 1.99% अधिक वोट मिले, लेकिन 48 सीटें जीत लीं

भाजपा ने 70 में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 48 पर विजय प्राप्त की है

Advertisement

नई दिल्ली, 08 फरवरी। 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा (BJP) को आम आदमी पार्टी (AAP) के मुकाबले महज 1.99 फीसदी वोटों की बढ़त मिली है, लेकिन पार्टी ने सीटें दोगुना से ज्यादा हासिल की हैं।

शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के परिणाम आए। उम्मीद के मुताबिक भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा ने 70 में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 48 पर विजय प्राप्त की है। दो सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी थी। हालांकि सहयोगी दल दोनों सीटों पर चुनाव हार गए। भाजपा को 45.56 फीसदी मत मिले हैं। पार्टी के खाते में 43 लाख 23 हजार 110 वोट पड़े हैं। भाजपा को आम आदमी पार्टी के मुकाबले 1.99% की ही बढ़त है, लेकिन पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है।

आम आदमी पार्टी को 43.57 फीसदी वोट मिले हैं और 22 सीटें। आप के खाते में 41 लाख 33 हजार 898 वोट पड़े हैं। यानी भाजपा से एक लाख 89 हजार 212 वोट अधिक।

इधर, कांग्रेस इस चुनाव में भी अपना खाता नहीं खोल सकी। कांग्रेस के वोट में 2020 के मुकाबले 2 फीसदी की बढ़त हुई। पार्टी को 6.34 फीसदी यानी छह लाख एक हजार 922 मत मिले हैं।

Advertisement
  • AAAP {43.57%}
  • AIFB {0.00%}
  • AIMIM {0.77%}
  • BJP {45.56%)
  • BSP {0.58%)
  • CPI {0.02%}
  • CPI(M) (0.01%}
  • CPI(ML)(L) (0.00%}
  • INC (6.34%)
  • JD(U) (1.06%)
  • LJPRV (0.53%}
  • NCP {0.06%)
  • NOTA (0.57%)
  • RASLJP (0.01%)
  • Other (0.93%)
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: