Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल EAC कोल कमेटी ने SECL के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, कुसमुंडा...

EAC कोल कमेटी ने SECL के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, कुसमुंडा खदान का लिया जायजा

परियोजनाओं की विस्तार योजना के बारे में चर्चा की गई एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले उपायों की भी समीक्षा की गई।

Advertisement

कोरबा, 16 मई। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की ईएसी (कोल) कमेटी के सदस्य एसईसीएल के दौर पर हैं।

इसे भी पढ़ें : CMPFO : संशोधित पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी

ईएसी (कोल) कमेटी के चेयरमैन डॉ शरद सिंह नेगी, आईएफ़एस ((रिटायर), सदस्य प्रो. श्याम शंकर सिंह, श्री अमित वशिष्ठ, सदस्य सचिव (कोल) एवं डॉ पसुपाला रवि, वैज्ञानिक-डी, आईआरओ, रायपुर ने एसईसीएल गेवरा हाउस में समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में मेगा परियोजना गेवरा, दीपका, एवं कुसमुंडा तथा कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही। एसईसीएल के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परियोजनाओं की विस्तार योजना के बारे में चर्चा की गई एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले उपायों की भी समीक्षा की गई।

Advertisement

बैठक में तीनों मेगा परियोजनाओं के महाप्रबंधक एसके मोहंती, क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा, अमित सक्सेना, क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपका, राजीव सिंह क्षेत्रीय महाप्रबंधक कुसमुंडा, तथा दीपक पंडया, क्षेत्रीय महाप्रबंधक कोरबा एवं एसईसीएल मुख्यालय से श्र बीके जेना महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, (पर्यावरण एवं वन) उपस्थित रहे। बैठक से पहले कमेटी के सभी सदस्यों एवं सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा गेवरा हाउस प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।
कुसमुंडा खदान का लिया जायजा

इसे भी पढ़ें : WCL : सुरक्षा प्रशिक्षण को और सशक्त करने महाराष्ट्र के नागरिक संरक्षण निदेशालय के साथ एमओयू

गेवरा हाउस में बैठक के पश्चात ईएसी (कोल) कमेटी के सदस्यों ने कुसमुंडा खदान का दौरा किया एवं खदान में उतरकर खनन गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही कोर टीम से चर्चा कर खदान की विस्तार योजना एवं पौधरोपण सहित पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: