Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Commercial Coal Mining : कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की होगी...

Commercial Coal Mining : कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की होगी शुरुआत, 62 ब्लॉक किए जाएंगे पेश

अब तक 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं। पिछले वर्ष वाणिज्यिक ब्लॉकों से 17.5 एमटी कोयले का उत्पादन किया गया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने और कोयले में “आत्मनिर्भरता” सुनिश्चित करने के विज़न के अनुरूप, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी अगले सप्ताह वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेंगे। मंत्री ने निर्देश दिया है कि पूर्ण पारदर्शिता और राजस्व को अधिकतम करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नीलामी के 10वें दौर में, लगभग 62 ब्लॉक बिना अंतिम उपयोगकर्ता प्रतिबंधों के पेश किए जाने की संभावना है। आवंटियों के लिए इन वाणिज्यिक ब्लॉकों से प्राप्त कोयले को मुक्त बाजार में बेचने की अनुमति है।

प्रधानमंत्री द्वारा जून, 2020 में वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी की शुरुआत की गई थी। तब से, पिछले 9 दौर में, कोयला मंत्रालय ने 256 मीट्रिक टन की अधिकतम क्षमता वाले 107 कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है।

अब तक 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं। पिछले वर्ष वाणिज्यिक ब्लॉकों से 17.5 एमटी कोयले का उत्पादन किया गया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने बोलीदाताओं को भौगोलिक विशेषताओं की उचित जानकारी की सुविधा के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर कोयला ब्लॉक पोर्टल विकसित किया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: