Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला सचिव ने SECL के मेगा प्रोजेक्ट्स के खदान विस्तार पर दिया...

कोयला सचिव ने SECL के मेगा प्रोजेक्ट्स के खदान विस्तार पर दिया जोर

कोयला सचिव अमृत लाल मीणा छत्तीसगढ़ प्रवास पर, एसईसीएल की समीक्षा बैठक ली

Advertisement

बिलासपुर, 05 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे कोयला सचिव अमृत लाल मीणा (Coal Secretary Amrit Lal Meena) द्वारा 04 जुलाई को एसईसीएल (SECL) की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद तथा एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तक. (संचा.) एसएन कापरी, निदेशक तक. (यो/परि.) एन फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास उपस्थित रहे।

बैठक में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेगाप्रोजेक्ट्स में उत्पादन-उत्पादकता, कोयला प्रेषण में फर्स्ट-माइल कनेक्टिविटी, खदान विस्तार, भूमि-अधिग्रहण, पर्यावरण आदि विभिन्न विषयों पर कोयला सचिव श्री मीणा को जानकारी दी गयी एवं आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

श्री मीणा ने एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में पर्यावरणीय पहलुओं का ध्यान रखते हुए समयनुसार भू-अधिग्रहण कर योजनाबद्ध तरीके से खदान विस्तार योजना के क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया।

बैठक में श्री मीणा ने वीसी के माध्यम से जुड़ीं महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे सुश्री नीनु इटियेरा से कोयला प्रेषण एवं रेल रैकों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की।

Advertisement

बैठक में सीईआरएल/सीईडब्लूआरएल टीम से चर्चा करते हुए श्री मीणा ने रेल कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण, योजना/परियोजना, विक्रय/विपणन, भू-राजस्व आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गयी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट