Friday, May 1, 2026
Home World ब्रिटेन : भारतवंशी ऋषि सुनक की पार्टी की बड़ी हार, कीर स्टार्मर...

ब्रिटेन : भारतवंशी ऋषि सुनक की पार्टी की बड़ी हार, कीर स्टार्मर देश के नए प्रधानमंत्री

सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। आम चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है।

Advertisement

ब्रिटेन में शुक्रवार, 5 जुलाई को सत्ता बदल गई। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। आम चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। उधर कंजर्वेटिव 120 सीटों पर सिमट गई। यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है। हार के बाद सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ दिया। वहीं चुनाव में जीत पर कीर स्टार्मर की पत्नी ने उन्हें खुशी से चूम लिया।

स्टार्मर साल 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे। स्टार्मर, एक पूर्व बैरिस्टर हैं जिन्होंने 2015 में संसद में प्रवेश किया और 2020 में लेबर पार्टी का नेतृत्व संभाला।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: