Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू NTPC सीपत पहुंचे, प्लांट का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू NTPC सीपत पहुंचे, प्लांट का किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री कंट्रोल रूम के पश्चात लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट का भी निरीक्षण किया।जहाँ पर राखड़ से बने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की

Advertisement

बिलासपुर, 8 जुलाई। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू का एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) आगमन हुआ। उनके आगमन पर एनटीपीसी सीपत के उज्ज्वल नगर टाउनशिप स्थित जाह्नवी अतिथि गृह में परियोजना प्रमुख सीपत विजय कृष्ण पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र के साथ उनका स्वागत किया। इनके साथ ही अमित सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी तथा श्रीमती सिद्धी गवेल, तहसीलदार सीपत ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यमंत्री तोखन साहू ने सीपत परियोजना के स्टेज-1 कंट्रोल रूम तथा टरबाइन हाल का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों के साथ बातचीत की तथा विद्युत उत्पादन संबंधी तकनीकों को समझा। कंट्रोल रूम में उन्होंने सभी कर्मचारियों से बातचीत भी की।

केंद्रीय राज्यमंत्री कंट्रोल रूम के पश्चात लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट का भी निरीक्षण किया।जहाँ पर राखड़ से बने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। ज्ञात हो कि एनटीपीसी सीपत प्लांट से निकलने वाली राखड़ की शत-प्रतिशत उपयोगिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी पहल के अंतर्गत राखड़ से निर्मित ईंट, रोड़ी, बजरी, पैवर ब्लॉक,टाइल्स आदि के निर्माण में एनटीपीसी सीपत के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट में कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों से भी मुलाकात की।

लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट के निरीक्षण के बाद उन्होंने सीपीडबल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल कीद्य एनटीपीसी सीपत से प्रस्थान करने से पहले उन्होंने अतिथि गृह में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

Advertisement

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दौरे के दौरान महाप्रबंधक (सीपीजी-2), श्रीजित कुमार,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अनिल शंकर शरण, वरिष्ठ अधिकारी गण, विभिन्न संगठनों के सदस्य, प्रैस-मीडिया कर्मी, जन प्रतिनिधि शामिल रहे।

तोखन साहू ने अपने दौरे के दौरान एनटीपीसी सीपत के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सीपत प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट