Tuesday, August 25, 2026
Home World ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 लोग...

ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 लोग लापता

लापता जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। केंद्र ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

file photo
Advertisement

ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर (जहाज) के पलट जाने से 13 भारतीयों सहित 16 लोगों का पूरा दल लापता है। किसी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता लोगों में चालक दल के तीन सदस्य श्रीलंकाई हैं।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने एक्स पर यह सूचना साझा की है। केंद्र के अनुसार, कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर बंदरगाह शहर दुकम के पास रस मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। यह बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर है। यह सल्तनत की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के करीब है। इनमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी है। यह दुकम के विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है। यह ओमान की सबसे बड़ी एकल आर्थिक परियोजना है।

लापता जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। केंद्र ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश जारी है। शिपिंग डेटा से पता चला है कि 2007 में निर्मित यह जहाज 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट