Tuesday, September 15, 2026
Home National News प्रधानमंत्री मोदी के एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, एलन मस्क ने दी...

प्रधानमंत्री मोदी के एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, एलन मस्क ने दी बधाई

गत 14 जुलाई को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दस करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स होने पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने उन्हें बधाई दी। 19 जुलाई की रात करीब 11.11 बजे (भारतीय समयानुसार) मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी को टैग कर उन्हें बधाई दी।

मस्क ने कहा, सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता होने के लिए बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। एक्स के मालिक का चंद शब्दों का यह पोस्ट पलक झपकते ही वायरल हो गया और महज 20 मिनट के अंदर इसे 7.75 लाख से अधिक एक्स यूजर्स ने देखा।

प्रधानमंत्री 2009 में एक्स (तब द्विटर नाम था) से जुड़े थे। पीएम मोदी ने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शाह शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं को भी काफी पीछे छोड़ दिया। मोदी के एक्स हेंडल पर पिछले तीन साल में लगभग 30 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े हैं। यूट्यूब पर उनके लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 91 मिलियन फॉलोअर हैं।

गत 14 जुलाई को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दस करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। उनके बाद स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजीलियाई फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर (63.6 मिलियन), अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) जेसी हस्तियों का नंबर आता है।

Advertisement

कई वैश्विक खेल आइकन से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से होता है कि उन्हें एक्स यूजर्स अमेरिकी गायिका ओर परफॉर्मर टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), गीतकार, गायिका और इंटरनेशनल परफॉर्मर लेडी गागा (83.1 मिलियन) और स्टार मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी कहीं अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट